हिंदी भारत की एक राजकीय भाषा है | अतः विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में हिंदी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं | इस website से आपको सारा content एक ही स्थान पर मिल जाएगा | ग्रुप D से लेकर IAS तक के प्रश्नों को आप हल कर पाएंगे | हिंदी साहित्य रूपी वैकल्पिक विषय के छात्रों को भी निश्चित ही इससे मदद मिलेगी | हिंदी प्रदेशी विभिन्न राज्यों में हिंदी को मुख्य परीक्षा में एक अनिवार्य विषय के रूप में लेना होता है | उदाहरण के लिए यदि आप हरियाणा में HCS का पेपर दे रहे हैं तो उसमें प्रारम्भिक (pre) के बाद लिए जाने वाले 4 पेपरों में दो विषय हिंदी व अंग्रेजी अनिवार्य हैं | अतः मेरिट या उच्च पद हेतु हिंदी में अच्छे अंक आवश्यक होते हैं |
यह प्रयास उन लोगों की सहायता के लिए है जो किसी कारणवश प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर पाने में असमर्थ होते हैं | यह हर प्रकार की परीक्षाओं में हिंदी विषय से सम्बंधित प्रश्नों को हल करने में सहायक होगा | माध्यमिक स्तर से लेकर स्नातकोत्तर एवं UGC NET की परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है | सभी जरूरतमंद लोगों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सम्प्रेषित करें |