1. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में कयामत का वर्णन है-
(अ) अखरावट (ब) पद्मावत
(स) आखिरी कलाम✔ (द) मधुमालती

2. ’अंधायुग’ के निम्नलिखित पात्रों को उनकी प्रमुख चारित्रिक विशेषताओं के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची-। सूची-।।
(क) युयुत्सु 1. पाशविक प्रतिहिंसक
(ख) अश्वत्थामा 2. संशयग्रस्त
(ग) संजय 3. सत्याग्रही
(घ) विदुर 4. कर्मलोक से बहिष्कृत तटस्थ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 2 1 4 3
(ब) 1 2 3 4
(स) 3 1 4 2✔
(द) 4 2 3 1

3. प्रेमचंद कृत ’प्रायश्चित’ कहानी के पात्र है ?
(अ) सुबोधचंद्र और मदारीलाल✔
(ब) गंगी और मैकू
(स) करुणा और प्रकाश
(द) श्यामा और धर्मदास

4. करम बीबी और सरफराज निम्न लिखित में से किस उपन्यास के पात्र है ?
(अ) जिन्दगीनामा✔ (ब) सूरजमुखी अंधेरे के
(स) डार से बिछुङी (द) यारों के यार

5. सांप्रदायिक विद्वेष और विभाजन की त्रासदी पर आधारित उपन्यास है-
(क) आवारा मसीहा
(ख) महाभोज
(ग) तमस
(घ) झूठा सच
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ख
(ब) ख और ग
(स) क और ग
(द) ग और घ ✔

6. ’चन्द्रगुप्त’ नाटक में चाणक्य की संवादोक्तियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
(क) संसार-भर की नीति और शिक्षा का अर्थ मैंने यही समझा है कि आत्मसम्मान के लिए मर मिटना ही दिव्यः जीवन है।
(ख) समझदारी आने पर यौवन चला जाता है।
(ग) महत्वाकांक्षा का मोती निष्ठुरता की सीपी में रहता है।
(घ) एक अग्निमय गन्धक का स्रोत आर्यावत्र्त के लौह-अस्त्रागार में घुस कर विस्फोट करेगा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) केवल क और ख
(ब) केवल ख और ग✔
(स) केवल क और घ
(द) केवल ख और घ

 

7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(अ) वर्ड्सवर्थ की प्रसिद्ध कृति ’बायोग्राफिया लिटरेरिया’ में कल्पना के सिद्धान्त का विस्तृत विश्लेषण है।
(ब) सेमुअल टेलर काॅलरिज और विलियम वर्ड्सवर्थ में गुरू-शिष्य का संबंध था और कल्पना के संबंध में दोनों के मतैक्य का यह एक महत्वपूर्ण कारण था।
(स) काॅलरिज के अनुसार किसी कला कृति का मूल्यउसकी कलात्मकता में ही है, उसके बाहर नहीं।✔
(द) कल्पना को काॅलरिज केवल काव्य सर्जन के लिए अनिवार्य मानते है। आलोचना में उसकी भूमिका नहीं होती।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी रचनाएँ छायावाद की नहीं है-
(क) झरना
(ख) पथिक
(ग) मिलन
(घ) रश्मि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(अ) क और ख (ब) ग और घ
(स) ख और ग✔ (द) घ और ख

9. ’लाला ब्रजकिशोर और मुंशी चुन्नीलाल निम्नलिखित में से किस उपन्यास के पात्र है ?
(अ) भाग्यवती
(ब) रहस्य कथा
(स) नूतन ब्रह्मचारी
(द) परीक्षा-गुरू ✔

10. द्विवेदी युगीन कविता की विशेषताएँ है-
(क) शृंगारप्रियता
(ख) इतिवृत्तात्मकता
(ग) लाक्षणिकता
(घ) प्रबंधात्मकता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः
(अ) क और ग
(ब) क और ख
(स) ख और ग
(द) ख और घ✔

 

11. नीचे दो कथन दिए गए है:
स्थापना (क): कृष्ण भक्ति काव्य वृत्ति के उत्कर्ष का दर्शन है।
तर्क (ख): इसीलिए उस का पूर्णास्वाद उज्जवल रस में होता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
(अ) क सही ख गलत
(ब) क गलत ख सही
(स) क और ख दोनों गलत
(द) क और ख दोनों सही ✔

12. यशपाल की पर्दा कहानी के पात्र है-
(क) हरगोबिन
(ख) बब्बर अली खां
(ग) चैधरी पीरबख्श
(घ) शेख जुम्मन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ख
(ब) ख और ग ✔
(स) ग और घ
(द) क और घ

13. नीचे दो कथन दिए गए है:
स्थापना (क): काव्य का आलम्बन विशिष्ट व्यक्ति नहीं सामान्य जन ही हो सकता है।
तर्क (ख): क्योंकि काव्य का केन्द्रीय विषय मनुष्य है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
(अ) क सही ख गलत
(ब) क गलत ख सही ✔
(स) क और ख दोनों सही
(द) क और ख दोनों गलत

14. निम्नलिखित में से कौनसी निबन्ध की तात्विक विशेषता नहीं है।
(अ) अन्विति
(ब) विचारात्मकता
(स) संवादात्मकता✔
(द) आत्मव्यंजकता

 

15. जन्मकाल के अनुासर निम्नलिखित निबन्धकारों का सही क्रम है।
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) नलिन विलोचन शर्मा
(ग) रामविलास शर्मा
(घ) नंददुलारे वाजपेयी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क, घ, ग, ख✔ (ब) क, ख, ग, घ
(स) ख, ग, घ, क (द) ग, घ, क, ख

16. पुनर्जागरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है ?
(क) दो जातीय संस्कृतियों की टकराहट
(ख) मनुष्य की आदिम प्रवृत्तियों की तलाश
(ग) परम्पराओं का यथातथ्य अनुपालन
(घ) मनुष्य के संपूर्ण तथा संश्लिष्ट रूप की खोज
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और घ ✔ (ब) क और ग
(स) क और ख (द) ख और ग

17. राजभाषा आयोग, 1955 के अनुसार निम्नलिखित सुझाव दिए गए है।
(क) हिन्दी सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है, यही सारे भारत का एक माध्यम हो।
(ख) चैदह वर्ष की उम्र तक भारत के प्रत्येक विद्यार्थी को हिन्दी का ज्ञान करा देना चाहिए
(ग) भारत सरकार के प्रकाशन अधिक से अधिक अंग्रेजी में किए जाएं।
(घ) उच्च न्यायालयों में क्षेत्रीय भाषाओं का व्यवहार होना चाहिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क, ख, ग (ब) क, ख, घ✔
(स) ख, ग, घ (द) क, ग, घ

18. ’मलिक मुहम्मद जायसी की प्रेम कविता’ हिन्दी साहित्य के इतिहास का काल विभाजन और नामकरण करते हुए उपर्युक्त नामकरण किस साहित्येतिहासकार ने सुझाया है ?
(अ) अब्राहम जार्ज ग्रियर्सन✔ (ब) रामचंद्र शुक्ल
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी (द) गणपति चंद्र गुप्त

19. आधुनिक ईरान की पृष्ठभूमि पर रक्त रंजित क्रान्ति का चित्रण निम्नलिखित में से किस उपन्यास में किया गया है ?
(अ) दूसरी तरफ
(ब) लाल पसीना
(स) सात नदियाँ एक समुन्दर✔
(द) वे दिन

20. ’तारीख’ निम्नलिखित में से किस भाषा का मूल शब्द है ?
(अ) पोर्चुगीज (ब) अरबी✔
(स) तुर्की (द) हिन्दी

21. विद्यानिवास मिश्र द्वारा रचित निबंध नहीं है।
(क) अस्मिता के लिए
(ख) किस किस को नमन करूं
(ग) अंगद की नियति
(घ) कुछ चन्दन की कुछ कपूर की
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ग✔ (ब) ख और ग
(स) क और घ (द) ग और घ

22. सूची-। में दी गई पत्रिकाओं को उनके संपादकों से सुमेलित कीजिए।
सूची-।                      सूची-।।
(क) कवि वचन सुधा   1. प्रताप नारायण मिश्र
(ख) हिंदी प्रदीप         2. लाला श्रीनिवासदास
(ग) ब्राह्मण               3. भारतेंदु हरिश्चंद्र
(घ) सदादर्श             4. बालकृष्ण भट्ट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 3 1 2 4
(ब) 2 3 1 4
(स) 3 4 1 2✔
(द) 2 1 3 4

23. ’तमस’ उपन्यास के पात्र है-
(क) कनक
(ख) रिचर्ड
(ग) लीजा
(घ) सेल्मा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ख (ब) ख और घ
(स) ख और ग✔ (द) क और घ

24. दूधनाथ सिंह द्वारा रचित कहानी संग्रह है-
(क) धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्र
(ख) खाली घर
(ग) वसंत का एक दिन
(घ) निष्कासन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ग (ब) ख और ग
(स) ग और क (द) क और घ ✔

25. ’उन्होंने पाश्चात्य नाट्य साहित्य के किताबी ज्ञान को निजी अनुभव और पर्यवेक्षण के खरल में कूट पीस कर सामाजिक दिग्दर्शन का नवीन और तथ्यपरक रसायन तैयार किया।’ प्रसिद्ध नाटककार जगदीश चन्द्र माथुर ने उपर्युक्त विचार किस नाटककार के सन्दर्भ में व्यक्त किया ?
(अ) लक्ष्मीनारायण मिश्र (ब) उपेन्द्रनाथ अश्क✔
(स) रामकुमार वर्मा (द) विष्णु प्रभाकर

26. ओ मेरे आदर्शवादी मन,
और मेरे सिद्धांतवादी मन,
अब तक क्या किया ?
जीवन क्या जिया।।
उपर्युक्त पंक्तियों के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है ?
(अ) स्वयं से असंतुष्टि
(ब) आत्मालोचना
(स) असमंजस की स्थिति✔
(द) आत्ममंथन

27. आचार्य क्षेमेन्द्र के ग्रंथों के नाम है-
(क) व्यक्ति विवेक
(ख) दशकुमारचरित
(ग) कविकण्ठाभरण
(घ) सुवृत्त तिलक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ख (ब) ख और ग
(स) क और घ (द) ग और घ✔

28. ’रामचरित मानस’ के उत्तरकाण्ड में उन्होंने ज्ञान की अपेक्षा भक्ति को कहीं अधिक सुसाध्य और आशुफलदायिनी कहा है।’ यह कथन किसका है-
(अ) श्यामसुंदर दास (ब) रामस्वरूप चतुर्वेदी
(स) रामचंद्र शुक्ल✔ (द) मलयज

29. ’’देशप्रेम है क्या ? प्रेम ही तो है। इस प्रेम का आलंबन क्या है ? सारा देश अर्थात् मनुष्य, पशु, पक्षी, नदी, नाले, वन सहित सारी भूमि।’’ उक्त कथन किसका है ?
(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ब) रामचंद्र शुक्ल✔
(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(द) श्याम सुन्दर दास

30. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निम्नलिखित में से अमीर खुसरो के बारे में कौनसी बातें सही है ?
(क) वे फारसी के बहुत अच्छे ग्रंथकार और अपने समय के नामी कवि थे।
(ख) ये बङे ही विनोदी, मिलनसार और सहृदय थे।
(ग) इनमें उक्ति वैचित्र्य का नितांत अभाव था।
(घ) इनकी पहेलियाँ और मुकरियाँ प्रसिद्ध है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क, ख, घ✔ (ब) ख, ग, घ
(स) क, ख, ग, घ (द) क, ग, घ

31. निम्नलिखित कहानियों को उनके वण्र्य विषय के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-।                           सूची-।।
(क) वापसी                    1. नगरीय जीवन की त्रासदी
(ख) तीसरी कसम           2. नारी स्वातंत्र्य
(ग) माया दर्पण               3. आंचलिक तत्व
(घ) परमात्मा का कुत्ता     4. पारिवारिक उपेक्षा और अप्रासंगिकता
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 1 4
(स) 3 1 2 4
(द) 4 3 2 1✔

32. निम्नलिखित पाश्चात्य आचार्यों का जन्म वर्ष के आधार पर सही क्रम है।
(क) रोलां बार्थ
(ख) फर्डिनांड द सास्युर
(ग) सैमुअल टेलर काॅलरिज
(घ) आई. ए. रिचर्ड्स
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) ख, ग, क, घ (ब) ग, ख, घ, क✔
(स) घ, ग, क, ख (द) क, ख, ग, घ

33. नीचे दो कथन दिए गए है:
कथन (क): स्त्री-विमर्श के अनुसार स्त्री केवल जैविक उत्पत्ति है।
कथन (ख): पितृ सत्तात्मक व्यवस्था स्त्री के व्यक्तित्व और विचारों का नियम नहीं कर सकती।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
(अ) कथन क और ख दोनों सही है
(ब) कथन क और ख दोनों गलत है✔
(स) कथन क सत्य है, किन्तु कथन ख गलत है
(द) कथन क असत्य है, किन्तु कथन ख सही है

34. ’’सीताहरन तात जनि, कहेउ पिता सन जाइ।
जौ मैं राम तौ कुल-सहित कहिहि दसानन जाइ।।’’
उक्त उद्धरण में कौन सी ध्वनि है ?
(अ) अर्थांतर संक्रमित वाच्य ध्वनि✔
(ब) अत्यन्त तिरस्कृत वाच्य ध्वनि
(स) वस्तु ध्वनि
(द) अलंकारध्वनि

35. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द यौगिक है, रूढ
नहीं ?
(अ) जलद✔
(ब) नाक
(स) कान
(द) पर

36. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से निम्नलिखित कविता संग्रहों का सही अनुक्रम है-
(क) परिमल
(ख) लहर
(ग) ग्राम्या
(घ) दीपशिखा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) ख, ग, घ, क
(ब) क, ख, ग, घ✔
(स) ग, क, ख, घ
(द) ख, घ, क, ग

 

37. निम्नलिखित प्रतीकवादी नाटकों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-।                      सूची-।।
(क) विज्ञान गीता       1. सेठगोविन्ददास
(ख) ज्योत्स्ना             2. देव
(ग) नवरस               3. केशव
(घ) देवमायाप्रपंच      4. सुमित्रानन्दन पंत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 3 4 1 2✔
(ब) 4 3 2 1
(स) 1 2 3 4
(द) 3 2 4 1

38. फोर्ट विलियम काॅलेज, कलकत्ता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(अ) इस काॅलेज के प्राचार्य जाॅन गिलक्राइस्ट थे
(ब) इंग्लैंड से नवागत अंग्रेज अफसरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था थी।
(स) आधुनिक भारतीय भाषाओं की जानकारी नहीं दी जाती थी।✔
(द) इसकी स्थापना 1800 ई. में हुई थी।

39. निम्नलिखित आचार्यों को उनके काल खण्ड के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-।                    सूची-।।
(क) मम्मट            1. चौदहवीं सदी
(ख) भामह            2. नवीं सदी का आरंभ
(ग) शंकुक            3. ग्यारवीं सदी का उत्तरार्द्ध
(घ) विश्वनाथ          4. छठीं सदी का मध्यकाल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 2 4 1 3
(ब) 1 2 4 3
(स) 4 3 2 1
(द) 3 4 2 1✔

40. निम्नलिखित में से दलित आत्मकथाएं नहीं है-
(क) आज के अतीत
(ख) तिरस्कृत
(ग) पानी बिच मीन प्यासी
(घ) मेरी पत्नी और भेङिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और घ (ब) ख और ग
(स) क और ख (द) क और ग ✔

41. नीचे दो कथन दिए गए है:
कथन (क): छायावाद श्रृंगार लिप्सा का काव्य है।
कथन (ख): वस्तुत: रीतिकालीन श्रृंगार भावना ही छायावाद में अज्ञात आलम्बन का आधार बनी।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
(अ) कथन क और ख दोनों सही है
(ब) कथन क और ख दोनों गलत है
(स) कथन क सत्य है, किंतु कथन ख गलत है
(द) कथन ख असत्य है, किंतु कथन ख सही है ✔

42. निम्नलिखित वण्र्य विषयों को उनसे सम्बद्ध उपन्यासों से सुमेलित कीजिए:
सूची-।                                         सूची-।।
(क) उच्च मध्य वर्गीय वृद्ध              1. परती परिकथा
व्यक्तियों की जवीन स्थितियों
का चित्रण
(ख) दलित जीवन की नारकीय       2. मय्यादास की माङी
वास्तविकताओं का चित्रण
(ग) पंजाब पर अंग्रेजों के               3. नाच्यो बहुत गोपल
आधिपत्य और ईस्ट इंडिया कंपनी
की लूट खसोट का चित्रण
(घ) पटना के महिला छात्रावासों     4. समय सरगम
में पनपने वाले भ्रष्टाचार और
स्त्रियों के काम शोषण का चित्रण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 4 1
(स) 4 3 2 1✔
(द) 3 4 1 2

43. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निम्नलिखित में से ’द्वयाश्रय काव्य’ के रचयिता है ?
(अ) पुष्पदंत
(ब) हेमचंद्र✔
(स) जैनाचार्य मेरुतुंग
(द) विद्याधर

44. ’नगर बाहिरे डोंबी तोहरि कुङिया छई।
छोइ जाइ सो बाह्य नाङिया।।’
उपर्युक्त काव्य पंक्तियाँ किसकी है ?
(अ) सरहपा (ब) कण्हपा✔
(स) लूहिपा (द) डोंभिपा

45. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(अ) अरस्तू का अनुकरण सिद्धांत प्लेटो के अनुकरण सिद्धांत से सर्वथा भिन्न है।
(ब) अरस्तू ने स्पष्ट कर दिया है कि कवि और चित्रकार के माध्यम अलग-अलग है।
(स) प्लेटो ने अनुकरण को सभी कलाओं की एकता का सामान्य आधार माना है।
(द) अरस्तू का अनुकरण सिद्धांत प्लेटो के अनुकरण सिद्धांत का अनुकरण मात्र है।✔

46. प्रेममार्गी सूफी काव्य की विशेषताएँ है-
(क) ईश्वर को नायिका के रूप में परिकल्पित करना
(ख) नायक को ईश्वर के समकक्ष मानना
(ग) कथानक रूढ़ियों का अनिवार्यत: प्रयोग करना
(घ) सगुण ईश्वर की उपासना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और घ (ब) क और ग✔
(स) ख और घ (द) ग और घ

47. सूची-। में दी गई कृतियों को उनकी लेखिकाओं के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-।                           सूची-।।
(क) अल्मा कबूतरी          1. मैत्रेयी पुष्पा
(ख) छिन्नमस्ता                2. मधु कांकरिया
(ग) सूखते चिनार             3. नासिरा शर्मा
(घ) पारिजात                  4. प्रभा खेतान
नीचे दिए गए विकल्प में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 2 1 3 4
(ब) 1 4 2 3✔
(स) 4 1 2 3
(द) 3 1 4 2

48. जगदीश चन्द्र माथुर के नाटकों के मुख्य स्वर हैः
(क) प्राचीन पात्र-प्रसंगों द्वारा सामयिक समस्याओं का प्रकाशन
(ख) प्रसाद की राष्ट्रीय-सांस्कृतिक चेतना का विकास
(ग) रामलीला पद्धति द्वारा तुलसी के मानस-मर्म को आधुनिक पाठकों तक पहुँचाना
(घ) मध्यवर्गीय सामाजिक यथार्थ का प्रकाशन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ख (ब) ख और ग
(स) क और ग✔ (द) क और घ

49. निम्नलिखित में से कौन ललित निबन्धकार नहीं है ?
(अ) रामचन्द्र शुक्ल✔ (ब) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(स) विद्यानिवास मिश्र (द) कुबेरनाथ राय

50. निम्नलिखित में से किस उपन्यास में उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल के एक कस्बानुमा गांव शिवपाल गंज की हानी वर्णित है ?
(अ) राग दरबारी ✔ (ब) आधा गांव
(स) जल टूटता हुआ (द) गली आगे मुङती है

51. निम्नलिखित रचनाकारों को उनकी रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-।                 सूची-।।
(क) घनानंद         1. जगद्विनोद
(ख) बोधा             2. विरह लीला
(ग) सूदन             3. विरह वारीश
(घ) पद्माकर         4. सुजान चरित
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 4 1 ✔
(स) 3 4 1 2
(द) 4 1 2 3

52. ’त्रिशंकु’ के नाटककार है।
(अ) मुद्राराक्षस (ब) बृजमोहन सिंह ✔
(स) मणि मधुकर (द) रमेश बक्षी

53. ’मानस का हंस’ उपन्यास के पात्र नहीं है-
(अ) बेनीमाधव- पण्डित गंगाराम
(ब) गंगेश्वर – मंगलू
(स) वीरपाल सिंह – जाह्नवी✔
(द) नंददास – शिवचरण वैद्य

54. निम्नलिखित में से ’आषाढ़ का एक दिन’ के पात्र कौन है ?
(क) श्वेतांग
(ख) दन्तुल
(ग) अनुस्वार
(घ) श्यामांग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ख (ब) ख और ग ✔
(स) ग और घ (द) ख और घ

55. निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ की कौन-सी मुख्य रंगशैलियाँ है ?
(क) ख्याल
(ख) माच
(ग) नाचा
(घ) पंडवानी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ग (ब) क और ख
(स) ख और ग (द) ग और घ ✔

56. निम्नलिखित में से कौन सी आधुनिक काल की रचनाएँ है।
(क) उद्धवशतक
(ख) सुदामाचरित
(ग) भ्रमरदूत
(घ) रामपंचाध्यायी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ग ✔ (ब) क और ख
(स) ख और घ (द) घ और ग

57. ’महादेवी के साहित्य में कहीं निष्क्रिय दया नहीं, वरन् रचनात्मक करुणा का ही भाव वर्तमान है।
उपर्युक्त पंक्तियां किस आलोचक की है ?
(अ) नंद दुलारे वाजपेयी
(ब) राम स्वरूप चतुर्वेदी ✔
(स) नामवर सिंह
(द) दूधनाथ सिंह

58. गोरी सौबै सेज पर, मुख पर डारै केस।
चल खुसरो घर आपने, रैन भई चहुँ देस।।
उपर्युक्त दोहा अमीर खुसरो ने किस संदर्भ में कहा है ?
(अ) अपने आश्रयदाता के नाराज होने पर
(ब) सम्पत्ति के लूटे जाने पर
(स) हजरत निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु पर ✔
(द) अपनी प्रेमिका द्वारा तिरस्कृत होने पर

59. ’स्कन्दगुप्त’ नाटक में स्कन्दगुप्त के उदासीन होने के निम्नलिखित कारणों में से कौन-सा कारण सही नहीं है ?
(अ) गुप्तकुल का अव्यवस्थित उत्तराधिकार नियम
(ब) भोगविलास के प्रति वितृष्णा
(स) विमाता का षड्यन्त्र
(द) क्षात्रधर्म का अभाव ✔

60. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है ?
(अ) काज (ब) आखर
(स) कान (द) वायु ✔

61. निम्नलिखित में तालव्य वर्ण है:
(क) ’च’
(ख) ’त’
(ग) ’ट’
(घ) ’ज’
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क, ख, ग
(ब) ख, ग, घ
(स) क, ग, घ
(द) क, घ ✔

62. रघुवीर सहाय के कविता संग्रहों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार सही क्रम है-
(क) लोग भूल गये है
(ख) आत्महत्या के विरुद्ध
(ग) कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ
(घ) हंसो हंसो जल्दी हंसो
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क, ग, ख, घ
(ब) क, घ, ग, ख
(स) ख, घ, क, ग✔
(द) ग, क, ख, घ

63. रामचंद्र शुक्ल के अनुसार नाथों की संख्या है-
(अ) 10 (ब) 9 ✔
(स) 8 (द) 7

64. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित कहानियों का सही क्रम है-
(क) दुलाई वाली
(ख) ग्यारह वर्ष का समय
(ग) एक टोकरी भर मिट्टी
(घ) प्लेग की चुङैल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क, ख, ग, घ
(ब) ग, घ, ख, क ✔
(स) घ, ग, ख, क
(द) ख, क, घ, ग

65. निम्नलिखित भाषाओं को विकास के उनके क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(क) शौरसेनी
(ख) पहली प्राकृत
(ग) वर्तमान हिन्दी
(घ) पूर्वी हिन्दी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क, ख, ग, घ (ब) ख, क, घ, ग ✔
(स) घ, क, ख, ग (द) ग, क, ख, घ

66. निम्नलिखित में से टी. एस. इलियट की पुस्तकें है-
(क) साइंस एण्ड प्रोइट्री
(ख) द सेक्रेड वुड
(ग) द मेकिंग ऑफ लिटरेचर
(घ) द वेस्टलैंड
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
(अ) क और घ (ब) ख और घ✔
(स) ख और ग (द) ग और घ

67. ’सिन्दूर की होली’ के किस पात्र ने विधवा मनोरमा का हाथ जीवन भर अविवाहित रहने के लिए पकङा, न कि उसे अपनी स्त्री बनाने के लिए ?
(अ) मुरारीलाल (ब) मनोजशंकर✔
(स) रजनीकांत (द) भगवंत सिंह

68. नीचे दो कथन दिए गए है:
कथन (क): साहित्य के लोक ही प्रमाण है।
कथन (ख): लोक साहित्य की गुणावत्ता प्रमाणित करने के लिए शास्त्रीय प्रतिमानों की आवश्यकता होती है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
(अ) कथन क और ख दोनों सही है
(ब) कथन क और ख दोनों गलत है
(स) कथन क सत्य है, किंतु कथन ख गलत है✔
(द) कथन क असत्य है, किंतु कथन ख सही है

69. ’मन्नू भंडारी’ द्वारा रचित उपन्यास नहीं है-
(क) महाभोज
(ख) आपका बंटी
(ग) शैलूष
(घ) बसन्ती
नीचे दिए गए विकल्प में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) क और ग (ब) ख और
(स) ग और घ ✔ (द) क और ख

70. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित कहानी संग्रहों का सही क्रम बताइए –
(क) वाङ्चू
(ख) राजा निरबसिया
(ग) एक और जिंदगी
(घ) यही सच है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) ख, ग, घ, क ✔
(ब) क, ख, ग, घ
(स) घ, ग, ख, क
(द) ग, क, घ, ख

71. वस्तु विकास की दृष्टि से अंधायुग के अंकों का सही क्रम है।
क. कौरव नगरी
ख. अश्वत्थामा का अर्द्धसत्य
ग. पशु का उदय
घ. गांधारी का शाप
ङ. विजय: एक क्रमिक आत्महत्या
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) (क), (ख), (ग), (घ), (ङ)
(ब) (क), (ग), (घ), (ख), (ङ)
(स) (क), (ग), (ख), (घ), (ङ)✔
(द) (क), (घ), (ग), (ङ), (ख)

72. निम्नलिखित में से हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाएं हैं।
क. आधुनिक साहित्य सृजन और समीक्षा
ख. साहित्य का मर्म
ग. मध्यकालीन धर्म साधना
घ. भारतीय सौन्दर्यबोध और तुलसीदास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) (क) और (ख)
(ब) (ख) और (ग)✔
(स) (ग) और (घ)
(द) (घ) और (क)

 

73. निम्नलिखित बोली वगों को उनसे संबंद्ध बोलियों के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची -।                       सूची-।।
(क) राजस्थानी             1. भोजपुरी
(ख) पश्चिमी हिन्दी         2. छत्तीसगढ़ी
(ग) पूर्वी हिन्दी             3. कन्नौजी
(घ) बिहारी हिन्दी         4. मालवी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 4 3 2 1✔
(ब) 1 4 3 2
(स) 2 1 4 3
(द) 3 2 1 4

74. ’’यदि श्रद्धा और मनु अर्थात मनन के सहयोग से मानवता का विकास रूपक है, तो भी बङा ही भावमय और श्लाघ्य है’’। कामायनी के संदर्भ में उपरोक्त कथन किसका है?
(अ) गजानन माधव मुक्तिबोध
(ब) आचार्य नंद दुलारे वाजपेयी
(स) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
(द) जयशंकर प्रसाद✔

75. साधो, देखा जग बौराना।
सांची कहौ तौ मारन धावै झूँठे जग पतियाना।
हिंदू कहत है राम हमारा मुसलमान रहमाना।
आपस मैं दोऊ लङे मरतु हैं मरम कोई नहिं जाना।
उपरोक्त पंक्तियों में कौन-सा कबीर का संदेश नहीं है।
(अ) धार्मिक असहिष्णुता ✔
(ब) साम्प्रदायिक सोहार्द्र
(स) धार्मिक सद्भाव
(द) एकेश्वरवाद की प्रतिष्ठा

76. निम्नलिखित में से कौन सी अवधारणा माक्र्सवादी विचारधारा के प्रतिकूल है।
(अ) सर्वहारा का अधिनायकत्व
(ब) इतिहास चक्र✔
(स) वर्गहीन समाज
(द) परिवर्तन की अनिवार्यता

 

77. निम्नलिखित में से स्त्री-नाटककारों की कौन-सी रचनाएँ हैं?
(क) प्रजा ही रहने दो
(ख) बिना दीवारों का घर
(ग) उत्तर उर्वशी
(घ) नेपथ्यराग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) (ख) और (ग)
(ब) (क) और (घ)
(स) (ख) और (घ)✔
(द) (क) और (ख)

78. नामवर सिंह की निम्नलिखित कृतियों को प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से सही अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए।
क. हिंदी के विकास में अपभ्रंश का योग
ख. कविता के नए प्रतिमान
ग. छायावाद
घ. दूसरी परंपरा की खोज
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) (घ), (ग), (ख), (क)
(ब) (क), (ख), (ग), (घ)
(स) (ख), (क), (ग), (घ)
(द) (क), (ग), (ख), (घ)✔

79. फणीश्वरनाथ रेणु द्वारा रचित कहानियाँ हैं:
क. मुर्दों का गांव
ख. ठुमरी
ग. कर्मनाशा की हार
घ. आदिम रात्रि की महक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) (क) और (ख)
(ब) (ख) और (ग)
(स) (ख) और (घ)✔
(द) (ग) और (घ)

80. भवानी प्रसाद मिश्र की कविता ’सतपुङा के जंगल’ में गोंड जाति निम्नलिखित में से किनको पालकर बैठी है?
(अ) मुर्गे और तीतर✔ (ब) हिरण और मुर्गाबी
(स) भेङ और अकरी (द) गंधे और ऊंट

 

81. निम्नलिखित में से किस बिंदू पर महात्मा गांधी और डा. भीमराव अम्बेडकर के बीच मतभेद था?
(अ) अहिंसा
(ब) अलग मतदाता सूची✔
(स) करुणा
(द) लोकतंत्र

82. ’शकुन और डाॅ. जोशी’ के अंतर संबंधों पर आधारित कथानक किस उपन्यास में प्रस्तुत किया गया है?
(अ) आपका बंटी ✔
(ब) महाभोज
(स) टूटा हुआ इन्द्रधनुष
(द) तिरछी बौछार

83. निम्नलिखित कृतियों को उनके प्रकाशन वर्ष के आधार पर सुमेलित कीजिए।
सूची -।                  सूची – ।।
(क) लोकायतन       1. 1935
(ख) आंसू               2. 1964
(ग) भारत भारती     3. 1925
(घ) चित्ररेखा           4. 1912
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
क ख ग घ
(अ) 2 3 4 1✔
(ब) 3 1 2 4
(स) 4 2 1 3
(द) 2 1 3 4

84. निम्नलिखित में से कौन सा उत्तर-आधुनिकता का तत्त्व नहीं है।
(अ) विकेन्द्रीयता
(ब) केन्द्रवाद✔
(स) विखंडन
(द) स्थानीयता

85. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा आर्यभाषाओं के अंतर्गत नहीं आती है?
(अ) अरबी✔
(ब) फारसी
(स) लैटिन
(द) यूनानी

86. माक्र्सवादी दर्शन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(क) मानव सभ्यता के विकास की पहली मंजिल आदिम साम्यवाद की थी।
(ख) मानव समाज का इतिहास वर्ग-संघर्षों का इतिहास है।
(ग) मानव समाज के विकास की अंतिम मंजिल समाजवाद की होगी।
(घ) इतिहास समय समय पर अपने को दुहराता रहता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) (क) और (ख)✔
(ब) (ख) और (ग)
(स) (क) और (ग)
(द) (ख) और (घ)

87. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित उपन्यासों का सही अनुक्रम है:
(क) वामा शिक्षक
(ख) निस्सहाय हिन्दू
(ग) भाग्यवती
(घ) देवरानी जेठानी की कहानी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(अ) (घ), (क), (ग), (ख)✔
(ब) (क), (ख), (ग), (घ)
(स) (ख), (ग), (घ), (क)
(द) (ग), (घ), (क), (ख)

88. समानान्तर कथा-प्रसंगों को लेकर लिखा गया नाटक है:
(अ) द्रौपदी (ब) आठवाँ सर्ग
(स) पहला राजा (द) एक और द्रोणाचार्य✔

89. ’आवारा मसीहा’ किस साहित्यकार की औपन्यासिक जीवनी है?
(अ) बंकिमचन्द्र (ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(स) शरतचन्द्र✔ (द) भूदेव मुखोपाध्याय

90. आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का ’अनस्थिरता’ शब्द संबंधी विवाद किस लेखक से हुआ था?
(अ) बालकृष्ण भट्ट
(ब) बालमुकुन्द गुप्त✔
(स) पद्मसिंह शर्मा कमलेश
(द) किशोरीदास वाजपेयी

निर्देश: निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न संख्या 91 से 95 तक के प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनिए।
’’काव्य का आभ्यंतर स्वरूप या आत्मा भाव या रस है। अलंकार उसके बाह्य स्वरूप हैं। दोनो में कल्पना का काम पङता है। जिस प्रकार विभाव, अनुभाव में हम उसका प्रयोग पाते हैं उसी प्रकार रूपक, उत्प्रेक्षा आदि अलंकारों में भी। जबकि रस ही काव्य में प्रधान वस्तु है तब उसके संयोजकों में जो कल्पना का प्रयोग होता है वही आवश्यक और प्रधान ठहरा। रस का आधार खङा करने वाला जो विभावन व्यापार है कल्पना का प्रधान कार्य क्षेत्र वही हैं। पर वहाँ उसे अनुभूति व एगात्मिका वृत्ति के आदेश पर कार्य करना पङता है। उसे ऐसे स्वरूप खङे करने पङते हैं जिनके द्वारा रति, दास, शोक, क्रोध, घृणा आदि स्वयं अनुभव करने के कारण कवि जानता है कि श्रोता भी अनुभव करेंगे। अपनी अनुभूति की व्यापकता के कारण मनुष्य मात्र की अनुभूति को तथा उसके विषयों को अपने हृदय में रखने वाले ही ऐसे स्वरूपों को अपने मन में ला सकते हैं।’’

91.उक्त अवतरण से ध्वनित होता है कि
(अ) लेखक अनुभववादी है।
(ब) लेखक अलंकारवादी है।
(स) लेखक रसवादी है। ✔
(द) लेखक कलावादी है।

92. ’’अपनी अनुभूति की व्यापकता के कारण मनुष्यमात्र की अनुभूति को तथा उसके विषयों को अपने हृदय में रखने वाले ही ऐसे स्वरूपों को अपने मन में ला सकते है।’’ वाक्य में –
(अ) लोक हृदय की व्यापकता की ओर संकेत किया गया है।
(ब) कवि-हृदय की विशिष्टता की ओर संकेत किया गया है।✔
(स) पाठक के दायित्व को रेखांकित किया गया है।
(द) कवि के दायित्व को रेखांकित किया गया है।

93. उक्त अवतरण में स्थापित किया गया है कि
(अ) कल्पना के बगैर साधारणीकरण संभव नहीं है।✔
(ब) विभावन-व्यापार के बगैर भी साधारणीकरण संभव है।
(स) विभावन व्यापार आलंबन और आश्रय के बीच होता है।
(द) विभावन व्यापार के वगैर भी रसानुभूति हो सकती है।

94. उक्त अवतरण में मुख्य रूप से –
(अ) विभावन व्यापार के महत्त्व की प्रतिष्ठा की गई है।
(ब) कल्पना के महत्त्व की प्रतिष्ठा की गई है।✔
(स) अनुभूति की व्यापकता की प्रतिष्ठा की गई है।
(द) अलंकार की सीमाएं निर्धारित की गई हैं।

95. ’’उसे ऐसे स्वरूप खङे करने पङते हैं जिनके द्वारा रति, हास, शोक, क्रोध, घृणा आदि स्वयं अनुभव करने के कारण कवि जानता है कि श्रोता भी अनुभव करेंगे।’’ वाक्य में-
(अ) प्रकारान्तर से स्थायी भावों की व्याख्या की गई है।
(ब) प्रकारान्तर से साधारणीकरण का महत्व रेखांकित किया गया है।✔
(स) प्रकारान्तर से कवि कर्म की दुरूहता बताई गई है।
(द) प्रकारान्तर से श्रोता के दायित्व की ओर संकेत किया गया है।

निर्देश: निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न संख्या 96 से 100 तक के प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों से चुनिए।
साहित्य का मूल स्रोत होता है मनुष्य का जीवन। मनुष्य के जीवन के दुख-सुख, आशा-आकांक्षा, उत्थान-पतन की ही अभिव्यक्ति साहित्य द्वारा होती है। मनुष्य का व्यक्ति-जीवन समष्टि जीवन द्वारा सीमाबद्ध है। मनुष्य की व्यष्टि-सत्ता के साथ समष्टि का किस प्रकार संघर्ष एवं द्वन्द्व चलता रहता है और इसके परिणामस्वरूप उसके सामाजिक जीवन में किस प्रकार रूपान्तर होता रहता है, यह बात अतीत काल के साहित्य या समालोचना में विशेष रूप से नहीं पाई जाती। मनुष्य की सामाजिक परिस्थिति एवं उसके व्यष्टि-जीवन के साथ समष्टि के संघर्ष और उसके मन के ऊपर इन सबकी प्रतिक्रियाओं की परीक्षा करने के कारण ही आधुनिक साहित्य भाव-प्रधान न होकर बहुत-कुछ वस्तु-प्रधान बन गया है। समाज में समय-समय पर जो परिवर्तन होते रहते हैं, उनका प्रभाव मानव-मन पर भी पङे बिना नहीं रहता। मनुष्य के मन का यह परिवर्तन जब साहित्य में प्रतिफलित होता है, तभी साहित्य में चैतन्य की सृष्टि होती है और वह सबके लिए उपभोग्य बन जाता है। प्रत्येक युग का श्रेष्ठ साहित्य अपने युग के प्रगतिशील विचारों द्वारा किसी-न-किसी रूप में अवश्य प्रभावित होता है । मानव-मन को प्रभावित करके उसके जीवन को सभी दिशाओं में प्रगतिशील बनाने में ही साहित्य की चरम सार्थकता है। युग-युग में साहित्य जो लक्ष-लक्ष मनुष्यों के मन-प्राण को प्रभावित करता है, यही उसकी लोकप्रियता का मूल कारण है। साहित्य की श्रेष्ठता का, उसके मूल्य एवं महत्त्व का एक ही मानदण्ड हो सकता है, और वह मानदण्ड यही है कि जातीय जीवन के साथ, अखिल शक्ति की प्राण-धारा के साथ, उसका निविङ संयोग है या नहीं।

96. उपर्युक्त अनुच्छेद के आधार पर निम्नलिखित में से सर्वाधिक सार्थकता का कारण है?
(अ) जीवन को प्रगतिशील बनाना ✔
(ब) जीवन के दुखों की उपेक्षा
(स) सबके लिए उपभोग्य न होना
(द) व्यष्टि और समष्टि का निरादर

97. उपर्युक्त अनुच्छेद के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(अ) मनुष्य का व्यष्टि-जीवन समष्टि जीवन से सीमाबद्ध नहीं होता।
(ब) अतीत काल की समालोचना में व्यष्टि और समष्टि के बीच संघर्ष के रूपांतरण की विशेष चर्चा पाई जाती है।
(स) साहित्य की लोकप्रियता का कारण है असंख्य जन समुदाय पर प्रभाव✔
(द) साहित्य मानव-जीवन के सुख-दुख से निरपेक्ष रहता है।

98. उपर्युक्त अनुच्छेद के आधार पर साहित्य की श्रेष्ठता का क्या मानदण्ड है?
(अ) वस्तु-प्रधानता न कि भावप्रधानता
(ब) मानव जीवन की सीमाओं की अभिव्यक्ति
(स) अतीत काल का महिमागान
(द) जातीय जीवन व अखिल शक्ति की प्राण-धारा से निविङ संयोग✔

99. उपर्युक्त अनुच्छेद के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(अ) जातीय जीवन के साथ गहरी संबद्धता श्रेष्ठ साहित्यस का मानदण्ड है।
(ब) सामाजिक परिवर्तन मानव-मन को प्रभावित करता है।
(स) मनुष्य का समष्टि जीवन उसके व्यक्ति जीवन को सीमाबद्ध नहीं करता है। ✔
(द) मानव जीवन साहित्य का मूल स्रोत है।

100. उपर्युक्त अनुच्छेद के आधार पर निम्नलिखित में से साहित्य की लोकप्रियता का मूल कारण है।
(अ) सामाजिक जीवन की अभिव्यक्ति से दूरी
(ब) लाखों-लाख मनुष्यों की चेतना पर प्रभाव✔
(स) सामाजिक परिवर्तन की अनदेखी
(द) व्यष्टि जीवन की संकीर्णता

Scroll to Top