Facebook और Whatsapp के जमाने में

Facebook और Whatsup के जमाने में

लोग लगे हैं अपनी अपनी setting बैठाने में

किसी को status से किसी को posts से प्यार है

कोई डूबा है शेरो शायरी मे

किसी को कविताओं का खुमार है

किसी को pose मारने से फुर्सत नही

किसी पर selfie का चढ़ा बुखार है

कोई करता रहता है गिनती likes की

किसी को हर पल रहता comments का इंतजार है

कोई खोजता है लड़कियो के profile को

किसी पर नाम बदलकर chatting करने का चढ़ा रहता ज्वार है

किसी की सादगी रहती है अनदेखी

किसी के थोड़े से Exposure पर लाखों likes की बौछार है

किसी को फुर्सत नही मां बाप से बात करने की भी

किसी को रोज नए नए friends की दरकार है

कही शालीनता सुंदर शब्दावली की बानगी है

कही भद्दी टिप्पणीयो की बौछार है

कही बूढों के तरसते profile भी दिख जाते है

कही बहती ज्ञान की पवित्र रसधार है

आदमी की जगह मशीनो से प्यार का बढता प्रभाव देखकर

कही मानवता के लिए खतरे का तो नही आसार है

संवेदनाएँ शून्य हो रही है भावनाए दम तोड़ रही हैं

किसी का live मरने तक के भी विचार है

यह किस तरफ जा रहे हैं हम अब दोबारा सोचना पड़ेगा

आपसी तालमेल के साथ रिश्तों रूपी वृक्ष को प्रेम के जल से सींचना होगा

द्वारा-सुखविन्द्र

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *