प्रश्न 1.कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।
उत्तर-कविता पढ़कर हमारे मन में निम्नलिखित चित्र उभरते हैं- चिड़िया मधुर स्वर में जंगल में गाती है, वह बहती नदी का पानी पीती है।,चिड़िया का आकार छोटा है।, उसे आज़ादी बहुत पसंद है।
प्रश्न 2.तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।
उत्तर-‘नन्ही चिड़िया’, ‘सुंदर चिड़िया’ या ‘परिश्रमी चिड़िया’
प्रश्न 3. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?
उत्तर-इस कविता के आधार पर ज्ञात होता है कि चिड़िया को दूध भरे अनाज के दानों, नदी तथा जंगल से प्यार है। चिड़िया जुडी के दाने एवं अन्य अनाज के दानों को खाना पसंद करती है। इस चिड़िया को गीत गाना पसंद है। जंगल से इसे बहुत प्यार है। यह नदी से भी बहुत प्यार करती है।
प्रश्न 4. आशय स्पष्ट करो
(क) रस उँडेलकर गा लेती है।
उत्तर-(क) चिड़िया जंगल में जब अकेली होती है, तब वह बिना किसी डर और संकोच के उन्मुक्त भाव से गाती है। वह मधुर स्वर में गाती है। उसके स्वर की मधुरता वातावरण में रस घोल देती है।
(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है।
उत्तर- (ख) छोटी चिड़िया चढ़ी हुई नदी से बिलकुल भी नहीं घबराती है। वह उफनती नदी के बीच से अपनी चोंच में पानी की बूंद लेकर उड़ जाती है। यानी लबालब भरी नदी की जलराशि का अनुमान लगाकर उस जलराशि में से जल का मोती निकाल लाती है अर्थात उसी पानी से चिड़िया अपनी प्यास बुझाती है, इसीलिए पानी मोती की तरह अमूल्य है।
भाषा की बात
प्रश्न 1. पंखोंवाली चिड़िया
नीले पंखोंवाली चिड़िया
ऊपरवाली दराज
सबसे ऊपरवाली दराज़
यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज संज्ञाओं की विशेषताएँ बता रहे हैं, अतः | रेखांकित शब्द विशेषण हैं और चिड़िया, दराज विशेष्य हैं। यहाँ ‘वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो।
……. ………..मोरों वाला बाग
……………. पेड़ों वाला घर।
…………… फूलों वाली क्यारी
…………. ..स्कूल वाला रास्ता।
…………… हँसने वाला बच्चा
…………… मूंछों वाला आदमी।
उत्तर- सुनहरे मोरों वाला बाग-सुनहरे मोरों वाली बाग
हरे-भरे पेड़ों वाला बाग-हरे-भरे पेड़ों वाला बाग
लाल फूलों वाली क्यारी-लाल फूलों वाली क्यारी
सरकारी स्कूल वाला रास्ता सरकारी स्कूल वाला रास्ता
अधिक हँसने वाला बच्चा-अधिक हँसने वाला बच्चा।
बड़ी-मूछों वाला आदमी-बड़ी-मूछों वाला आदमी
प्रश्न 2.
वह चिड़िया ………….. जुडी के दाने रुचि से …….. खा लेती है।
वह चिड़िया …………… रेस उँडेलकर गा लेती है।
कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में रुचि से खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेलकर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रियाविशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रियाविशेषण शब्द छाँटो
- सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।
- गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
- भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।
- कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प-से आँगन में गिरी।
- टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
- तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
- आज अचानक ठंड बढ़ गई है।
- उत्तर-
- जल्दी-जल्दी
- धीरे-धीरे
- धप्प से
- फुर्ती से
- सहमकर
- अचानक