समाज में महिलाओं का योगदान

वैदिक काल में, भारत में महिलाओं का बहुत सम्मानपूर्ण स्थान था। वे देवियों की तरह पूजी जाती थीं। किंतु, बाद में समय ऐसा आयाजब चीजें बदल गईं। हमारा समाज पुरुषप्रधान बन गया। महिलाओं को उतना सम्मान नहीं दिया जाता था, जिसकी वे पात्रा थीं। उन्हेंबहुतसी जिम्मेदारियाँ दी जाती थीं किंतु सम्मान बिलकुल नहीं। उन्हें स्वतंत्र रूप से आनेजाने की अनुमति नहीं थी। सामान्यतया, उन्हेंअपने विचारों को साझा करने या अभिव्यक्त करने की अनुमति नहीं थी। हमारे भारतीय समाज में नारी की स्थिति में विरोधाभास है।इसका कारण है की एक तरफ नारी को पूजा जाता है और उन्हें नारी शक्ति कहकर उनका सम्मान किया जाता है। तो दूसरी तरफ नारीको एक बेचारी के रूप में देखा जाता है।

238BAE25 1E16 49F9 91D1 6CA1BCA674A7 205x300

भारत में महिलाएँ सैकड़ों वर्षों से शोषित होती रही हैं। बालविवाह, मादा भ्रूणहत्या, दहेजप्रथा, सतीप्रथा, मंदिरों में दासीप्रथा आदिने उनकी स्थिति को काफी बदतर बनाया। एक विधवा को समाज में सामान्य जीवन जीने की अनुमति नहीं थी। एक स्त्री को उसकेपरिवार की इच्छाओं से परे जाने का अधिकार नहीं था। इस देश में जहां नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है, वही दूसरी ओर उन्हेंकमज़ोर भी समझा जाता है। नारियों के साथ समाज में कई लोगो ने अपने गलत दृष्टिकोण के कारण, दुर्व्यवहार भी किया। आज भीकई घरो में लड़के को वंश का चिराग माना जाता है और लड़की को बोझ माना जाता है। प्राचीन समय में लोग समझते थे, की लड़कीतो विवाह करके चली जायेगी और लड़के खानदान का नाम रोशन करेंगे और वंश को आगे बढ़ाएंगे। नारी को पराया धन समझा जाताहै। लड़कालड़की में भेद भाव भी किया जाता है। लड़को को हर मामले में छूट है और शिक्षा पर उनका ज़्यादा अधिकार होता है।लड़कियों को घर का काम काज करना सिखाया जाता है। तब लोगो की सोच थी कि लड़कियां पढ़ लिखकर क्या करेगी, उन्हें तो शादीकरके रसोई संभालना है।

परंतु, अब समय बदल रहा है। हमलोगों ने भारत में महिलाओं की स्थिति में यथेष्ट विकास होते देखा है। वे अध्ययन और अपनी जीविकाके चयन के लिए स्वतंत्र हैं। वे एक स्वतंत्र जीवन व्यतीत कर रही हैं। हमलोग महिला चिकित्सक, अभियंता, वैज्ञानिक, पायलट, व्यवसायप्रमुख, शिक्षिका आदि को देखते हैं। महिलाएँ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पद तक भी पहुंच चुकी हैं। उन्होंने साबित कर दियाहै कि वे सभी क्षेत्रों में बेहतर कर सकती हैं। वे घर के साथसाथ कार्यालयों में भी उपयुक्त हैं। कुछ क्षेत्रों में तो महिलाओं ने अपने कोपुरुषों से ज्यादा सक्षम साबित किया है भारत की बेटी कल्पना चावला ने एस्ट्रोनॉट बनकर भारत का नाम रोशन किया था। मदर टेरेसाने समाज की उन्नति के लिए बहुत सारे कार्य किये। उन्होंने गरीबो और ज़रूरतमंदो के लिए अनगिनत कार्य किये, वह एक मिसाल है।सरोजिनी नायडू देश की प्रथम महिला गवर्नर थी। उन्होंने एक स्वंतंत्रता सेनानी के रूप में कार्य किये थे।

इस क्रांति का श्रेय सिर्फ शिक्षा को जाता है। इसने लोगों की संकुचित मानसिकता को बदल दिया है। इसने लोगों की बंद आँखें खोलदी है। इसने उन्हें दिखाया है कि विश्व में चारों ओर क्या हो रहा है। अब समाज सिर्फ पुरुषों के सहारे ही नहीं चल सकता। विकसितसमाज के लिए महिलाओं का योगदान भी आवश्यक है। प्राचीन काल में नारी को उनका उचित स्थान नहीं दिया जाता था। नारी ने रिश्तोंको निभाने के लिए और परिवार को सहज कर रखने के लिए कई अत्याचार सहे। घर पर भी लड़कियों को लड़को के समान अधिकारनहीं दिए जाते थे।

अगर नारियों का विकास नहीं होगा तो निश्चित तौर पर देश की उन्नति में प्रश्न चिन्ह लग जाएगा। आज नारी शिक्षित है और हर फैसलेखुद लेने में सक्षम है। सरकार ने भी नारियों के उन्नति के लिए कई कार्य किये है। मोदी सरकार ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ जैसेसफल अभियान चलाये है। नारी का सम्मान करना और उसकी रक्षा करना भारत की प्राचीन संस्कृति है। भारत का संविधान पुरुषों औरमहिलाओं को समान दर्जा देता है। इसलिए किसी को यह अधिकार नहीं है कि उनके (औरतमर्द) बीच भेदभाव करे। दोनों कोसामाजिक और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का समान अधिकार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *