Class 6 Hindi Chapter- 17 saans saans me baans

IMG 7637 300x254

साँस-साँस में बाँस

प्रश्न 1.बाँस को बूढ़ा कब कहा जा सकता है? युवा बाँस में कौन सी विशेषता होती है जो बूढ़े बाँस में नहीं पाई जाती?
उत्तर-तीन साल और उससे अधिक उम्र वाले बाँस को बूढ़ा कहा जाता है। बूढ़े बाँस सख्त होते हैं और टूट भी जाते हैं। युवा बाँस मुलायम होते हैं। उसे सामान बनाने के लिए किसी भी तरह मोड़ा जा सकता है।

प्रश्न 2.बाँस से बनाई जाने वाली चीजों में सबसे आश्चर्यजनक चीज़ तुम्हें कौन सी लगी और क्यों?
उत्तर-बाँस से बनाई जाने वाली चीजों में सबसे आश्चर्यजनक मुझे जो चीज़ लगी है वह है मछली पकड़ने वाला जाल ‘जकाई’ इसकी बुनावट बहुत कठिन है, लेकिन इससे मछलियाँ जिस तरह फँसाई जाती हैं, वह भी बहुत आश्चर्यजनक है।

प्रश्न 3.बाँस की बुनाई मानव के इतिहास में कब आरंभ हुई होगी?
उत्तर-बाँस की बुनाई मानव के इतिहास में तब आरंभ हुई होगी, जब से इंसान ने हाथ से कलात्मक चीजें बनानी आरंभ की और जब मानव घूम-घूम कर भोजन एकत्र किया करता था। भोजन के लिए उसे एक डलियानुमा वस्तु की जरूरत पड़ी होगी। तभी उसने बाँस की बुनाई से डलिया बनाई होगी। बाद में वह कलात्मक वस्तुएँ बनाने लगा होगा।

प्रश्न 4.बाँस के विभिन्न उपयोगों से संबंधित जानकारी देश के किस भू-भाग के संदर्भ में दी गई है? एटलस में देखो।
उत्तर-बाँस भारत के कई भागों में बहुतायत में होता है। मुख्यतः उत्तर-पूर्वी सात राज्यों में। ये राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा। इन राज्यों का पता छात्र स्वयं एटलस में कर सकते हैं।

भाषा की बात

प्रश्न 1.‘बनावट’ शब्द ‘बुन’ क्रिया में ‘आवट’ प्रत्यय जोड़ने से बनता है। इसी प्रकार नुकीला, दबाव, घिसाई भी मूल शब्द में विभिन्न प्रत्यय जोड़ने से बने हैं। इन चारों शब्दों में प्रत्ययों को पहचानो और उनसे तीन-तीन शब्द और बनाओ। इन शब्दों का वाक्यों में भी प्रयोग करो
बुनावट
नुकीला
दबाव
घिसाई
उत्तर-

  • बुने + ओवट = बुनावट (प्रत्यय = आवट)
  • लिखावट- नेहा की लिखावट अच्छी है।
  • सजावट- तुम्हारे घर की सजावट बहुत अच्छी है।
  • रुकावट- रास्ते में रुकावट है।

नुकीला (प्रत्यय-ईला)

  • बरफ़ीला- केदारनाथ काफ़ी बरफ़ीला इलाका है।
  • जहरीला- जहरीला भोजन मत करो।
  • पथरीला- यह रास्ता पथरीला है।
  • चमकीला- उसका कमीज़ काफ़ी चमकीला है।

दबाव (दब + आव) = (प्रत्यर्य-आव)

  • बहाव- नदी के पानी का बहाव तेज है।
  • ठहराव- उसके जीवन में ठहराव आ गया है।
  • जमाव- बारिश के पानी की जमाव देखने लायक है।

पिसाई पिस + आई = (प्रत्यय आई)

  • धुनाई- पुलिस ने चोर की अच्छी धुनाई की।
  • सफ़ाई- साफ़-सफ़ाई से घर सुंदर लगता है।
  • पिसाई- गेहूँ की पिसाई करो।

प्रश्न 2.नीचे पाठ से कुछ वाक्य दिए गए हैं-

  • वहाँ बाँस की चीजें बनाने का चलन भी खूब है।
  • हम यहाँ बाँस की एक-दो चीज़ों को ही जिक्र कर पाए हैं।
  • मसलन आसन जैसी छोटी चीजें बनाने के लिए बाँस को हरेक गठान से काटा जाता है।
  • खपच्चियों से तरह-तरह की टोपियाँ भी बनाई जाती हैं।
    रेखांकित शब्दों को ध्यान में रखते हुए इन बातों को अलग ढंग से लिखो।

उत्तर-

  • वहाँ बाँस की चीजें बनाने की परंपरा भी खूब है।
  • हम यहाँ बाँस की एक-दो चीज़ों की ही चर्चा कर पाए हैं।
  • उदाहरण के लिए आसन जैसी छोटी-चीजें बनाने के लिए बाँस को हर एक गाँठ से काटा जाता है।
  • खपच्चियों से कई प्रकार की टोपियाँ भी बनाई जाती है।

प्रश्न 3.तर्जनी हाथ की किस उँगली को कहते हैं? बाकी उँगलियों को क्या कहते हैं? सभी उँगलियों के नाम अपनी भाषा में में पता करो और कक्षा में अपने साथियों और शिक्षक को बताओ।
उत्तर-तर्जनी हाथ के अँगूठे के साथ वाली उँगली को कहते हैं? बाकी उँगलियों को मध्यमा, अनामिका, कनिष्का, अंगुष्ठा कहते हैं।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *