हुमा- तुम सब कहाँ जा रहे हो? इन्द्र- हम सब विद्यालय जा रहे हैं। फेंकन- वहाँ खेल मुकाबले है, हम सब खेलेंगे। रामचरण- क्या मुकाबले केवल लड़कों के लिए ही है? प्रसन्ना- नहीं, लड़कियां भी खेलेंगी। रामचरण- क्या तुम सब एक ही दल टीम में हो?अथवा अलग अलग टीम में? प्रसन्ना- वहाँ लड़कियां और लड़के मिल कर खेलेंगे। फेकन- हाँ, बैडमिंटन क्रीडा में मेरी सहभागी जूली है। प्रसन्ना- इसके अतिरिक्त कबड्डी, जूडो, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, चेस इत्यादि मुकाबले होंगे। इंदर- हमा ! क्या तुम नहीं खेलती हो? तुम्हारी बहन तो मेरे पक्ष में खेलती है। हुमा- नहीं मुझे चलचित्र (सिनेमा) अच्छा लगता है। परन्तु यहाँ मैं दर्शक के रूप में बैठूंगी। फेकन- अरे! पूरन कहाँ है? क्या वह किसी भी स्पर्धा में प्रतिभागी नहीं है? रामचरण- वह देख नहीं सकता है।उसके लिए हमारे विद्यालय में पढ़ने की तो विशेष व्यवस्था है परंतु खेलने के लिए प्रबंध नहीं है। हुमा- यह कैसे भी न्याय संगत नहीं है। पूरन सक्षम है, परंतु प्रबंध के अभाव में खेल नहीं सकता है। इंदर- हमारे ऐसे अनेक मित्र हैं।परन्तु वे भिन्न तरीके से योग्य है। फेंकन- इसलिए हम सभी प्राचार्य से मिलते हैं।उनको कहते हैं| जल्द ही उसके लिए व्यवस्था हो जाएगी।