Class 7 Hindi Chapter 8 Shaam Ek Kishan

Images 1 300x194

पाठ 8 शाम- एक किसान

प्रश्न 1इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है-यह एक रूपक है। इसे बचाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।
उत्तर- दूसरी एकरूपता-चिलम सूरज-सी
चौथी एकरूपता-पलाश के जंगल की अंगीठी
पाँचवी एकरूपता-अंधकार पेड़ों का गल्ला।

प्रश्न 2.शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए।
(क) शाम कब से शुरू हुई ?
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए।
उत्तर-
शाम में घर की छत या खिड़की से देखने पर पता चला है कि
(क) सूर्य के पश्चिम में पहुँचने के साथ-साथ ही संध्या होने का रंगत होने लगता है।
(ख) शाम से सूरज के डूबने तक में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
(ग) इस बीच आसमान में लालिमा छा जाती है, नारंगी तथा बैंगनी रंग के बादलों से आकाश व दिशाएँ ढक गईं।

प्रश्न 3.मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो–‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-
कबूतर         कौआ       मैना
तोता            चील         हंस
उत्तर-
कबूतर  –  कहाँ जा रहे हो?
कौआ   –   सुनो! रात न होने दो।
मैना     –   तुम मनमोहक हो।
तोता    –   तुम्हारा समय निराला है।
चील    –   थोड़ी देर तो रुको।
हंस     –   तुम्हारा कोई मुकाबला नहीं।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए

(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास
(ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च) घास पर फुदकवी नन्ही-सी चिड़िया।
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर-इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से संज्ञा और विशेषण शब्दों के साथ हो रहा है। चादर, गल्ले, छोटी, नन्ही संज्ञा एवं विशेषण शब्द हैं।

प्रश्न 2.निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भो में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिए दो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए।
आँधी        दहक           सिमटा
उत्तर
• आँधी- 

  • शाम होते ही जोर से आँधी चलने लगी।
  • वह आँधी की तरह कमरे में आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

• दहक- 

  • अँगीठी में आग दहक रही थी।
  • सोमेश गुस्से से दहक रहा था।

• सिमटा- 

  • बच्चा माँ की गोद में सिमटा बैठा था।
  • सूर्य के छिपते ही कमल के फूल सिमटकर बंद होने लगे।

DOWNLOADS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *